*धनबाद :* बोकारो के चंद्रपुरा प्रखंड अंतर्गत बीसीसीएल के दामोदा कोलियरी के नार्थ दामोदा उत्खनन परियोजना में रविवार के प्रथम पाली में कार्य के दौरान करोड़ों के शावेल मशीन में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। शावेल मशीन में आग लगने से धुंआ का गुब्बार दूर से दिखाई पड़ रहा था। शावेल मशीन में आग लगने से उत्खनन परियोजना में कार्यरत कर्मचारियों में अफरा तफरी मच गयी। कोलियरी में कार्यरत कर्मचारियों की तत्परता से आग पर काबू पाया जा सका।
बीसीसीएल के नार्थ दामोदा उत्खनन परियोजना में करोड़ों के शावेल मशीन में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से मची अफरातफरी, कर्मचारियों ने आग पर पाया काबू


