Close

ले बलईया : मार्केट में अब आ गया ‘गंगाजल वेट वाइप’, धोने की जगह अब पोंछ सकेंगे अपने पाप!, देखते ही उड़ गए लोगों के होश, एमेजॉन से ऑडर कर मंगा सकते हैं आप

Newsfast Sabsefast24

वाराणसी : भारत में गंगाजल का काफी महत्व होता है. खासकर हिन्दुओं में गंगाजल के बिना कोई भी धार्मिक काम नहीं होता. आप चाहे पूजा करें, चाहे किसी को मौत हो तो मुंह में गंगाजल देकर ही उसे मुक्ति दिलवाई जाती है.

लोग दूर-दूर से बनारस, हरिद्वार और ऐसी जगह जाते हैं, जहां गंगा बहती है. उनका एक ही मकसद होता है, गंगा में अपने पाप धो देना. लेकिन अब आप अपने पाप धोने की जगह पोंछ भी पाएंगे.

सोशल मीडिया पर एक ऐसे प्रोडक्ट की खूब चर्चा हो रही है. जी हां, हम बात कर रहे हैं गंगाजल इंफ्यूज्ड वेट वाइप्स की. सबसे पहले तो आपको बता दें कि आखिर ये वेट वाइप्स क्या होता है? ये एक डिस्पोजेबल कपड़े के टुकड़े जैसा होता है, जिसे लोग अपने हाथ या मुंह पोंछते हैं. इसका इस्तेमाल खासकर यात्रा के दौरान किया जाता है. कई बार लोग पानी से अपने हाथ नहीं पोंछ पाते. उस स्थिति में इन वाइप्स का इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन अब लॉन्च हुए गंगाजल वाइप्स की बात ही कुछ और है.

बुरे कर्मों को पोंछे

सोशल मीडिया पर इन वाइप्स की तस्वीर खूब वायरल हो रही है. हरी दर्शन ब्रांड के ये वाइप्स आप दुकान के अलावा ऑनलाइन भी ऑर्डर कर सकते हैं. जहां अभी तक गंगा में डुबकी लगाकर आप अपने पाप धो सकते थे, वहीं अब इन वाइप्स से आप अपने बुरे कर्म पोंछ सकते हैं. तीस वाइप्स के बदले आपको करीब सौ रुपए देने होंगे. यानी घर बैठे ही अब आप अपने बुरे कर्म पोंछ सकते हैं.

लोगों का आया ऐसा रिएक्शन

इन वाइप्स को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा है. लोग इन वाइप्स को काफी पसंद कर रहे हैं. एक यूजर ने तो बेहद मजेदार कमेंट किया. उसने लिखा कि इन वाइप्स को तो फेंक भी नहीं सकेंगे. इसे तो विसर्जित करना पड़ेगा. साथ ही एक ने पूछा कि इसमें कहां का गंगाजल इस्तेमाल हुआ है गंगोत्री का या बनारस का. हालांकि, कई लोगों को इस प्रोडक्ट पर विश्वास नहीं हो रहा था. उन्होंने इसे फेक करार दिया. लेकिन जब सर्च किया गया तो पता चला कि वाकई ये प्रोडक्ट लॉन्च हो चुका है. आप अमेजॉन से भी इसे ऑर्डर कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Leave a comment
error: Content is protected !!
scroll to top