Close

किड्स केयर में धूमधाम से मनायी गयी देशरत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद, खुदीराम बोस व संविधान चित्रकार नंद लाल बोस की जयंती,योगा कैम्प में मुंबई से आयी योग गुरु विद्या अमृत ने बच्चों को दी विभिन्न योग क्रियाओं की जानकारी

Newsfast Sabsefast24

धनबाद : आशादीप फाउंडेशन द्वारा संचालित कतरास के किड्स केयर में आज देशरत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद, खुदीराम बोस व संविधान चित्रकार नंद लाल बोस की जयंत काफी धूमधाम से मनायी गयी जयंती । योगा कैम्प में मुंबई से आयी योगा गुरु विद्या अमृत ने बच्चों को दी विभिन्न योग क्रियाओं की जानकारी। सर्वप्रथम विद्यालय में विद्यालय के प्राचार्य दिलीप कुमार वर्मा एवं मुंबई से आयी योग गुरु विद्या अमृत ने द्वीप प्रज्वलित कर समरोह का उद्घाटन किया तत्पश्चात तीनों महापुरुषों की तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित कर केक काटा गया। हमारा सौभाग्य है कि मुंबई से योग गुरु सुश्री विद्या अमृत हमारे बीच आईं और हमें प्राचीन योग संस्कृति के मूलभूत कौशलों से परिचित कराया। वह वाईएमटी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, खारघर, नवी मुंबई में योग चिकित्सक हैं। हमारे स्कूल में उन्होंने हमें “गायत्री मंत्र” से शुरू होने वाले योग सत्र में मदद की।

प्रधानाचार्य , उप-प्रधानाचार्य , सभी शिक्षकों और सभी छात्रों ने उनके साथ ताड़ासन,वृक्षासन, त्रिकोणासन, हस्तपादासन, घुमाव,पर्वतासन,वज्रासन ओंकार ध्यान योगाभ्यास आदि कृयाएं किए। योग के बाद उन्होंने हमें योग के लाभ बताए और सभी को सलाह दी कि वे इसे अपने परिवार के सभी सदस्यों के साथ साझा करें और अच्छे स्वास्थ्य और मन के लिए योग में कुछ समय बिताने की नियमित आदत डालें। हमारे प्रधानाचार्य ने हमारे स्कूल की ओर से उन्हें प्रशस्ति पत्र , स्मृति चिन्ह व बुके देकर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Leave a comment
error: Content is protected !!
scroll to top