Close

सन् 1966 में धनबाद की तोपचांची झील बनी थी गवाह, लगा था अभिनेता धर्मेन्द्र के ‘मोहब्बत जिंदगी है’ का फिल्मी सेट, धनबाद-कतरास से उमड़ती थी भीड़

Newsfast Sabsefast24

धनबाद : धनबाद के तोपचांची झील की प्राकृतिक वादियों में फिल्म स्टार धर्मेंद्र की यादें अभी भी सिमटी हुई है। सन 1966 में आई फिल्म मोहब्बत जिंदगी है की शूटिंग के लिए वह तोपचांची आए थे। निर्माता केसी गुलाटी और निदेशक जगदीश नरूला की इस फिल्म में धर्मेंद्र, उस जमाने की खूबसूरत अभिनेत्री राज श्री राजेश्वरी के साथ पूरी यूनिट पहुंची थी।
तोपचांची झील की खूबसूरती तथा नैसर्गिक सौंदर्यता को देखकर पूरी फिल्म यूनिट करीब एक माह तक झील के गेस्ट हाउस में ही रुकी थी। झील तथा उसके आस पास ढोलकट्ठा नाला, पवेलियन, लीची बगान सहित कई जगहों पर फिल्म तथा गाने फिल्माए गए थे।
झील के पास प्राकृतिक वादियों के बीच फिल्म के एक गाने की आधी शूटिंग हुई।
फिल्म में मोहम्मद रफी के द्वारा गाई गई गीत ‘तुम्हारे मुलाकात से मुझको पता ए चला, कि मेरे भी सीने में है दिल एक धड़कता हुआ’ जिसे अभिनेता धर्मेंद्र तथा अभिनेत्री राजश्री राजेश्वरी पर फिल्माया गया था। उस गाने की आधी शूटिंग झील में ही फिल्माई गई थी।
झील के गेस्ट हाउस में खाना बनाने वाले कर्मी अब्दुल रजाक के पुत्र अब्दुल कयूम अंसारी ने बताया कि उस समय झील झरिया वाटर बोर्ड के अंतर्गत चलता था। उनके अब्बा झरिया वाटर बोर्ड के कर्मी हुआ करते थे। गेस्ट हाउस में खाना बनाने का काम करते थे।
1966 में झील में शूटिंग के लिए फिल्म यूनिट की पूरी टीम के साथ धर्मेंद्र, राजश्री राजेश्वरी आई थी। वह अपने अब्बा के साथ में गेस्ट हाउस जाया करते थे।
उनके अब्बा फिल्म कलाकारों के लिए खाना बनाते थे, और वह भी उनके साथ रहते थे।
कयूम अंसारी ने बताया कि करीब एक माह तक फिल्म की पूरी यूनिट झील के गेस्ट हाउस में ही रुकी थी। झील, ढोलकट्ठा नाला, दो नंबर गेट के साथ कई अन्य जगहों पर फिल्म की शूटिंग हुई थी।
उन्होंने बताया कि उस समय झील में शूटिंग देखने के लिए झरिया, धनबाद, कतरास, बाघमारा, गोमो सहित कई जगहों के दर्शक आते थे। झील में मेला लगा हुआ रहता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Leave a comment
error: Content is protected !!
scroll to top