कतरास : किड्स केयर में आज बच्चों के लिए फ्लावर शो, पुष्प सज्जा प्रतियोगिता एवं रिपोर्ट कार्ड डिस्ट्रीब्यूशन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने सामूहिक रूप से फूलों को सजाकर उन्हें आकर्षक ढंग से संजोने में अपनी प्रतिभा दिखाई। नर्सरी से कक्षा प्रथम के छात्र-छात्राओं ने रंग – बिरंगे फूल लाकर उनके रंग, खूश्बू, सुन्दरता से अवगत पुष्प सज्जा प्रतियोगिता में कक्षा द्वितीय से कक्षा सप्तम तक के बच्चों ने भाग लिया। कक्षा द्वितीय से मानया कुमारी, कक्षा तृतीय से अंशु रानी ,वंश तिवारी
कक्षा चतुर्थ से अनन्या केशरी ,कक्षा पंचम से सूर्यदीप सरकार क्रमशः विजेता और उपविजेता रहे। कक्षा षष्ठम् एवं सप्तम से प्रथम – कायनात महताब , द्वितीय – आवेश रज़ा , तृतीय
राफिया अंजुम तथा अंश कुमार – सांत्वना को सांत्वना पुरस्कार मिला। इसके बाद अभिभावकों के बीच तृतीय कंटीन्यूअस असेसमेंट टेस्ट की प्रगति रिपोर्ट का वितरण किया गया। अभिभावकों से बच्चों की प्रगति को लेकर बातचीत की गयी एवं सुझाव एवं अनुभव साझा किए गए। अभिभावकों को विद्यालय के शिक्षकों ने टिप्स भी दिए।



