Close

‘दिल्ली का भविष्य इंजीनियरों के हाथों में…’ इंजीनियरिंग कैडर लाने की दिशा में भी काम कर रही सरकार : रेखा गुप्ता *इंजीनियरों पर दिल्ली के भविष्य की जिम्मेदारी , अटकी परियोजनाओं को पूरा करने का आह्वान , संविदा इंजीनियरों को स्थायी करने का आश्वासन*

Newsfast Sabsefast24

Oplus_16908288

नयी दिल्ली : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली और देश का भविष्य इंजीनियरों पर निर्भर है। उन्होंने इंजीनियरों से नई सोच और नवाचार को आगे लाने का आह्वान किया। उन्होंने 27 वर्षों से अटकी परियोजनाओं को पूरा करने की बात कही। सरकार लोक निर्माण विभाग का अपना इंजीनियरिंग कैडर लाने की दिशा में भी काम कर रही है। उन्होंने संविदा इंजीनियरों को जल्द स्थायी करने का आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली और देश का भविष्य इंजीनियरों पर निर्भर है।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि दिल्ली और देश का भविष्य इंजीनियरों की कड़ी मेहनत, रचनात्मकता और प्रतिबद्धता पर निर्भर करता है। इंजीनियर किसी शहर की गति और पहचान होते हैं।
हमारे देश के इंजीनियरों ने सरदार पटेल की दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा से लेकर चिनाब ब्रिज और अटल सेतु जैसी परियोजनाओं का निर्माण कर भारत की इंजीनियरिंग क्षमता का लोहा दुनिया को मनवाया है। दिल्ली में भी इसी सोच और जुनून की जरूरत है।
मुख्यमंत्री सोमवार शाम इंजीनियर्स डे पर सिविक सेंटर में दिल्ली इंजीनियर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। इस अवसर पर उन्होंने इंजीनियरों से नई सोच और नवाचार को आगे लाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में 27 वर्षों से अटकी कई परियोजनाओं को पूरा करना अब हम सबकी साझा जिम्मेदारी है। चाहे नई सड़कों का निर्माण हो, अस्पतालों और कॉलेजों के आधुनिक भवन हों, फ्लाईओवर हों, आईएसबीटी हो, ऑडिटोरियम हों या नई तकनीक से लैस बुनियादी ढांचे का निर्माण हो, हर काम तभी संभव होगा जब इंजीनियर पूरे मनोबल और रचनात्मकता के साथ आगे बढ़ेंगे।
उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार लोक निर्माण विभाग का अपना इंजीनियरिंग कैडर लाने की दिशा में भी काम कर रही है ताकि नई नियुक्तियाँ हो सकें और विभाग को नई ऊर्जा मिल सके। उन्होंने आश्वासन दिया कि इंजीनियरों की समस्याओं का समाधान करना सरकार की ज़िम्मेदारी है और दिल्ली को विश्वस्तरीय पहचान दिलाना आपकी ज़िम्मेदारी है। हम सब मिलकर विकसित भारत के साथ-साथ विकसित दिल्ली के सपने को साकार करेंगे।
इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने संविदा इंजीनियरों को जल्द ही स्थायी करने का भी आश्वासन दिया। इस कार्यक्रम में दिल्ली और देश के 32 इंजीनियरों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर दिल्ली के महापौर राजा इकबाल सिंह, मालवीय नगर विधायक सतीश उपाध्याय, एमसीडी स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा, सदन के नेता प्रवेश वाही, नगर आयुक्त अश्विनी कुमार और एसोसिएशन की महासचिव परम यादव सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Leave a comment
error: Content is protected !!
scroll to top