Close

धनबाद में होगा वन नेशन वन इलेक्शन पर मंथन, तैयारी पूरी

Newsfast Sabsefast24

धनबाद : धनबाद का व्यवसायी संगठन वन नेशन वन इलेक्शन के पक्ष में हैं और इसे लेकर फ़ेडरेशन ऑफ़ धनबाद जिला चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज आगामी 20 अप्रैल को धनबाद में एक देश एक चुनाव विषय पर संगोष्ठी का आयोजन करने जा रही है। साथ ही सभी की सहभागिता के साथ एक देश एक चुनाव के पक्ष में राष्ट्रपति को पत्राचार भी करेगा। एक राष्ट्र एक चुनाव का मतलब है देश में लोकसभा और सभी राज्य के विधानसभाओं के लिए एक साथ चुनाव कराना।धनबाद का व्यवसायी संगठन यह मानती है कि वन नेशन वन इलेक्शन के लागू होने से संसाधनों के साथ साथ समय की भी बचत होगी, विकास तेजी से बढ़ेगा,साथ ही बार बार के चुनाव के कारण व्यवसाय प्रभावित होती है जिससे भी निजात मिलेगा।फ़ेडरेशन ऑफ़ धनबाद जिला चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि एक राष्ट्र एक चुनाव के विषय पर 20 अप्रैल को टाउन हॉल में आयोजित होनेवाली संगोष्ठी में व्यापक चर्चा होगी।महासचिव अजय नारायण लाल ने कहा कि अलग अलग तिथियों में चुनाव होने से व्यापारी वर्ग को सबसे ज्यादा परेशानी होती है व्यापार प्रभावित होता है और व्यापारी पर सीधे तौर पर आर्थिक चोट पड़ता है।उन्होंने कहा धनबाद में लोक सभा का चुनाव हुआ और तीन माह बाद विधानसभा के चुनाव हुए। चुनाव में कृषि बाजार समिति को स्ट्राँग रूम बनाया गया जिसके कारण तीन माह व्यापारी ठप रहा। फ़ेडरेशन ऑफ़ धनबाद जिला चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अनुसार भारत में 1951-52 से 1967 तक राज्य विधानसभाओं और लोक सभा के लिए चुनाव एक साथ होते थे। यह चक्र टूट गया और वर्तमान में चुनाव हर वर्ष और कभी-कभी एक वर्ष के भीतर अलग-अलग समय पर होते हैं, जिसके परिणामस्वरूप भारी सरकारी व्यय होता है, चुनाव में लगे सुरक्षा बलों और निर्वाचन अधिकारियों को लंबे समय तक अपने प्राथमिक कर्तव्यों से विमुख होना पड़ता है, आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न होती है।ऐसे में वन नेशन वन इलेक्शन का कॉन्सेप्ट देश की प्रगति में एक साहसिक कदम होगा। बहरहाल, वन नेशन वन इलेक्शन की पक्षधर धनबाद जिला चेम्बर ने मुहीम छेड़ दिया है।आगामी 20 अप्रैल को चेम्बर की आयोजित संगोष्ठी में 59 चेम्बर के प्रतिनिधि, तमाम सामाजिक संगठन के लोग बुद्धिजीवी वर्ग भाग लेगी।दस बजे से शुरू होनेवाली संगोष्ठी में वन नेशन वन इलेक्शन पर मंथन किया जायेगा।प्रेस वार्ता में फेडरेशन के अजय नारायण लाल महासचिव, प्रदीप सिंह वरीय उपाध्यक्ष,विनोद सिंह,वरीय उपाध्यक्ष, देवाशीष पाल उपाध्यक्ष, मनोरंजन सिंह उपाध्यक्ष, विनोद कांधवे उपाध्यक्ष, श्रवण सिंह संगठन सचिव, शैलेश सिंह सहसचिव, अभिषेक विश्वकर्मा कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Leave a comment
error: Content is protected !!
scroll to top