Close

1801 में आज ही के दिन रणजीत सिंह ने खुद को पंजाब का महाराजा घोषित किया था

Newsfast Sabsefast24

Oplus_0

नयी दिल्ली : 12 अप्रैल का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1992 में आज ही के दिन हैदराबाद के हुसैन सागर झील में विशालकाय बुद्ध प्रतिमा स्थापित की गई थी। 1998 में 12 अप्रैल के दिन ही गिरिजा प्रसाद कोइराला नेपाल के नए प्रधानमंत्री नियुक्त हुए थे।
2014 में आज ही के दिन मशहूर गीतकार गुलजार को 2013 के लिए दादासाहब फालके पुरस्कार दिया गया था।
2013 में 12 अप्रैल के दिन ही फ्रांस की सीनेट ने समलैंगिक विवाह को मान्यता दी थी।
2009 में आज ही के दिन जिम्बाब्वे ने अपनी आधिकारिक मुद्रा ‘जिम्बाब्वे डॉलर’ का त्याग किया था।
2007 में 12 अप्रैल के दिन ही पाकिस्तान ने ईरान गैस पाइनलाइन पर भारत को मंजूरी दी थी।
2006 में आज ही के दिन साइप्रस के राष्ट्रपति तसोस पापादोलस 6 दिवसीस यात्रा पर भारत पहुंचे थे।
1998 में 12 अप्रैल के दिन ही गिरिजा प्रसाद कोइराला नेपाल के नए प्रधानमंत्री नियुक्त हुए थे।
1992 में आज ही के दिन हैदराबाद के हुसैन सागर झील में विशालकाय बुद्ध प्रतिमा स्थापित की गई थी।
1991 में 12 अप्रैल के दिन ही खाड़ी युद्ध औपचारिक रूप से खत्म हो गया था।
1981 में आज ही के दिन अंतरिक्ष यान कोलंबिया पहली बार प्रक्षेपित किया गया।
1978 में 12 अप्रैल के दिन ही भारतीय रेलवे के 125 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में देश की पहली डबल डेकर ट्रेन सिंहगढ़ एक्सप्रेस बांबे (अब मुंबई) के विक्टोरिया टर्मिनल से पुणे तक चलाई गई थी।
1961 में आज ही के दिन सोवियत संघ ने पहला इंसान यूरी गैगरीन को अंतरिक्ष में भेजा था।
1946 में 12 अप्रैल के दिन ही सीरिया पर फ्रांस का कब्जा खत्म हुआ था।
1945 में आज ही के दिन अमेरिकी राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी रूजवेल्ट की कार्यालय में मृत्यु हुई थी।
1928 में 12 अप्रैल के दिन ही जर्मन विमान ब्रेमेन ने अटलांटिक महासागर के पूर्व से पश्चिम की ओर पहली सफल उड़ान भरी थी।
1927 में आज ही के दिन ब्रिटिश कैबिनेट ने 21 वर्ष की महिलाओं को मतदान करने का अधिकार देने का समर्थन किया था।
1861 में 12 अप्रैल के दिन ही अमेरिका में गृह युद्ध शुरू हो गया था।
1801 में आज ही के दिन रणजीत सिंह ने खुद को पंजाब का महाराजा घोषित किया था।
*12 अप्रैल को जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति*
1954 में आज ही के दिन कलाकार, निर्देशक और गीतकार सफ़दर हाशमी का जन्म हुआ था।
1943 में 12 अप्रैल के दिन ही प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं 16वीं लोकसभा की अध्यक्ष सुमित्रा महाजन का जन्म हुआ था।
1917 में आज ही के दिन भारत के महान क्रिकेट खिलाड़ियों में से एक वीनू मांकड़ का जन्म हुआ था।
1910 में 12 अप्रैल के दिन ही भारतीय फिल्म निर्देशक, निर्माता, पटकथा लेखक केदार शर्मा का जन्म हुआ था।
1885 में आज ही के दिन मोहनजोदड़ो की खोज करने वाले प्रसिद्ध इतिहासकार राखलदास बनर्जी का जन्म हुआ था।
*12 अप्रैल को हुए निधन*
2006 में आज ही के दिन महान कन्नड़ फिल्म अभिनेता राजकुमार का निधन हुआ था।
1978 में 12 अप्रैल के दिन ही एक सुप्रसिद्ध शायर ताज भोपाली का निधन हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Leave a comment
error: Content is protected !!
scroll to top