धनबाद : टाटा स्टील जामाडोबा केंद्रीय अस्पताल में कार्यरत स्वास्थ कर्मी व टाटा सिजुआ 12 नंबर बस्ती निवासी विजय कुमार महतो की पुत्री आरोही कुमारी का राष्ट्रीय ऑर्चरी चेंपियनशीप के लिए चयन हुआ है.गुंटूर आंध्र प्रदेश में 27-28 मार्च को आयोजित होने वाली मिनी राष्ट्रीय ऑर्चरी चेंपियनशीप में अंडर 13 के लिये चयनित हुई है.आरोही टाटा स्टील फाउंडेसन द्वारा डिगवाडीह में संचालित प्रशिक्षण शिविर में तिरंदाजी की प्रशिक्षण लेती है.उसके राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन होने से क्षेत्र में खुशी की लहर है.
टाटा कर्मी की पुत्री आरोही का राष्ट्रीय ऑर्चरी चेंपियनशिप में चयन



