Close

कतरास में अचानक बदला मौसम, तेज बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि, झटपट बना शिमला!

Newsfast Sabsefast24

धनबाद : कतरास में रविवार को क्षेत्र में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई और कुछ ही देर में ओलावृष्टि भी होने लगी। अचानक हुई बारिश और ओले गिरने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसमान से कई मिनट तक बर्फ के ओले गिरते रहे, जिससे सड़कों और घरों के आसपास सफेद चादर जैसी स्थिति बन गई। बारिश और ओलावृष्टि के कारण बाजार में मौजूद लोग दुकानों और घरों की ओर भागते नजर आए।
मौसम के इस अचानक बदलाव से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। हालांकि किसानों ने फसलों को नुकसान होने की आशंका भी जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Leave a comment
error: Content is protected !!
scroll to top