धनबाद : धनबाद में बीते 23 फरवरी को झारखंड के 48 नगर निकायों में से एक धनबाद में भी वोटिंग हुई थी। इसमें भाजपा, कांग्रेस के अलावा कई प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।आज इन सभी प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होना है। धनबाद नगर निगम के वोटों की गिनती 8 बजे शुरू हो गयी।
कौन-कौन चुनावी मैदान में
धनबाद नगर निगम चुनाव में मेयर बद के लिए भाजपा के समर्थन से चंद्रशेखर अग्रवाल मैदान में हैं। यहां चंद्रशेखर का मुकाबला झारखंड मुक्ति मोर्चा समर्थित प्रत्याशी डॉ. नीलम मिश्रा से है। इस सीट पर गठबंधन के सदस्य जेएमएम और कांग्रेस दोनों के समर्थित उम्मीदवार शमशेर आलम भी मैदान में हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि जनता का फैसला किसके पक्ष में जाता है। भाजपा, जेएमएम और कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों के अलावा इस सीट पर इंदु देवी, संजेवी सिंह और प्रकाश कुमार भी मैदान में हैं।
लगभग 47 प्रतिशत हुआ था मतदान
मतदान में 46.98% प्रतिशत रहा था, लेकिन प्रतिस्पर्धा इतनी तेज है कि छोटे अंतर से नतीजे पलट सकते हैं। बीजेपी, झामुमो, कांग्रेस समर्थित और स्वतंत्र उम्मीदवार जोर लगा रहे हैं। पहले राउंड में धनबाद के 11 और चिरकुंडा के 4 वार्डों के नतीजे सबसे पहले आएंगे। शाम तक कई पार्षदों के नाम सामने आ सकते हैं, लेकिन मेयर पद का फैसला सबसे आखिर में होगा। शहर में उत्साह और बेचैनी का माहौल है। क्या आज शहर की सरकार बदल जाएगी? सभी की नजरें पॉलिटेक्निक पर टिकी हैं।
वोटों की गिनती शुरू
8 बजते ही धनबाद में वोटों की गिनती शुरू हो गई है। 10 बजे तक पहला रूझान आने की संभावना है।
कुल 9 राउंड की होगी गिनती
धनबाद नगर निगम के मेयर पद सहित 55 वार्डों के पार्षदों के नतीजे आज से घोषित होने शुरू होंगे। यहां कुल 9 राउंड में गिनती होगी, इसलिए मेयर का अंतिम परिणाम 28 फरवरी तक खिंच सकता है। जिले में धनबाद नगर निगम और चिरकुंडा नगर परिषद के लिए 15 काउंटिंग हॉल बनाए गए हैं। 11 धनबाद और 4 चिरकुंडा के लिए। तीन स्तर की पुलिस व्यवस्था, अर्धसैनिक बल और सीसीटीवी निगरानी के साथ सुरक्षा पुख्ता है।



