Close

सफरनामा : कोलकाता के इन फेमस घाटों की जरूर करें सैर

Newsfast Sabsefast24

oplus_0

कोलकाता : कोलकाता एक ऐतिहासिक शहर है। अगर आप इस शहर को देखने का प्लान बना रहे हैं तो यहां के प्रसिद्ध घाटों पर जाना ना भूलें। मैं भी सुबह सुबह पहुंच कर इन घाटों की सैर करने निकल पड़ा।
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता को सिटी ऑफ जॉय के नाम से भी जाना जाता है। बंगाल के इस शहर में आज भी आपको पुराने जमाने का मजा मिलेगा। कोलकाता ने समय के साथ खुद को ज्यादा बदलने की कोशिश नहीं की है। शहर में बहने वाली हुगली नदी यहां के लोगों के लिए बहुत महत्व रखती है, इसके साथ ही इस नदी पर बने घाट भी लोगों के लिए बेहद खास हैं। आइये आपको बताते हैं कोलकाता के कुछ ऐसे ही बेहद खास घाटों के बारे में…
1.बाबूघाट
इस घाट का नाम बाबू राज चंद्र दास के नाम पर पड़ा है। सन 1830 में इस घाट को उनकी याद में बनाया गया। बाबू राज चंद्र दास कोलकाता के जनबाजार के एक जानेमाने जमींदार थे। यह घाट कोलकाता के सबसे पुराने घाटों में से एक है। छठ पूजा, दुर्जा पूजा और सरस्वती पूजा पर इस घाट की रौनक देखते बनती है।
2.चंदपाल घाट
चंदपाल घाट कोलकाता का एक और प्रसिद्ध घाट है। इस घाट का नाम चंदपाल नाम के एक दुकानदार के ऊपर रखा गया था, जो इस घाट किनारे छोटे मोटे सामान बेचा करते थे। आज भी इस घाट को लोग काफी पसंद करते हैं और यहां सुकून के कुछ पल बिताने के लिए आते हैं।
3.अरमेनियन घाट
कोलकाता का यह घाट आज भी कॉलोनियल एरा की याद दिलाता है। इस घाट का निर्माण मनवेल हजार मलियान ने करवाया था जो मूलत: आर्मेनिया के रहने वाले थे। हर सुबह इस घाट पर कसरत करने वालों की अच्छी खासी भीड़ रहती है।
4.प्रिंसेप घाट
प्रिंसेप घाट की गिनती कोलकाता के ऐतिहासिक घाटों में होती है। ब्रिटिश राज के दौरान इस घाट का इस्तेमाल बंदरगाह के रूप में होता था, लेकिन अब इसे पूरी तरह से बदल दिया गया है। इस घाट के कायापलट होने के बाद यहां आने आने वाले पर्यटकों की संख्या में अच्छी खासी बढ़ोतरी हुई है। प्रिंसेप घाट पर कई बॉलिवुड फिल्मों की शूटिंग भी हुई है जिनमें से ‘परिणीता’ एक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Leave a comment
error: Content is protected !!
scroll to top