धनबाद : रविवार को पुराना बाजार के न्यू स्टेशन चिल्ड्रन पार्क में तिब्बती रिफ्यूजी वुलेन मार्केट में पूरे देश में तिब्बत के लिए बाइक यात्रा कर रहे दो स्पेशल फ्रंटियर फोर्स के दो पूर्व सैनिक लोडो पलदेन और ज़ामयांग पहुंचे।वहां तिब्बती रिफ्यूजी वूलन एग्जिबीशन एसोसिएशन के टाशी थूपतन, ओलो, सोनम, करमा समेत सभी सदस्यों ने स्वागत किया। मोटर बाइक अभियान में शामिल ज़ामयांग तेंनज़ीन में बताया कि यह पूरे देश में तिब्बत के लिए बाइक यात्रा, भारत का सम्मान और तिब्बती की पहचान की रक्षा के लिए मोटर बाइक अभियान 10 दिसंबर हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला से शुरू हुआ है 10 मार्च को दिल्ली में समाप्त होगा। इस मोटरबाइक यात्रा परम पावन दलाई लामा की करुणाववर्ष का सम्मान करना भारत के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करना तिब्बती पहचान पर चीन के हमले के खिलाफ तत्काल चेतावनी देना और तिब्बत की सच्ची ऐतिहासिक स्थिति को स्वीकार करने के लिए भारत से अपील करना शामिल है।
मोटर बाइक अभियान में दो एसएफएफ के पूर्व सैनिक पहुंचे धनबाद, तिब्बती रिफ्यूजी वूलन गारमेंट एग्जिबीशन एसोसिएशन ने किया जोरदार स्वागत



