Close

देवघर पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त, बाबाधाम में की पूजा अर्चना

Newsfast Sabsefast24

देवघर : भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार रविवार को देवघर पहुंचे। एयरपोर्ट पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने बाबा बैद्यनाथ धाम और माता पार्वती मंदिर में पूजा-अर्चना की। तीर्थ पुरोहितों ने संकल्प कराकर उन्हें परिवार सहित गर्भगृह में प्रवेश कराया। पूजा के बाद CEC एम्स देवघर पहुंचे, जहां अधिकारियों और प्रबंधन के साथ बैठक की। शाम में वे बाबा मंदिर की शृंगार पूजा में शामिल होंगे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने झारखंडवासियों को “जोहार” कहा और राज्य व देश के बेहतर भविष्य की कामना की। सोमवार को वे बासुकीनाथ धाम जायेंगे और देवघर लौटकर BLO से संवाद व मीडिया से बातचीत करेंगे। दौरे को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Leave a comment
error: Content is protected !!
scroll to top