धनबाद : हीरापुर स्थित लिंडसे क्लब एव लाईब्रेरी के प्रांगन में तीन दिवसीय पौष पार्बन मेला के तीसरा एवं अंतिम दिन मुख्य अतिथि इसीएल बीसीसीएल के टेक्निकल डायरेक्टर हिमाद्री राय को पुष्पगुच्छ एवं अंग वस्त्र ओढाकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने सभी को पौष पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में गुरुसुर नृत्य संघ, ऋषिता सेन गुप्ता ने बहुत ही शानदार बांग्ला बांग्ला सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी एवं कोलकता से आये हुए मैनाक बांग्ला बैंड के द्वारा बहुत ही सुंदर पारंपरिक सांस्कृतिक लोकप्रिय लोकसंगीत पेश किया गया। इस रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम से उपस्थित दर्शकों को मन मोह लिए एव दर्शको को काफी आनंदित किया । बच्चो द्वारा फैंसी ड्रेस कंपटीशन के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेता घोषित होने वाले को पुरस्कृत किया। साथ ही सुबह दस बजे से रक्तदान शिविर का आयोजन क्लब एवं एसएनएमएमसीएच के सहयोग से आयोजित किया गया था। जिसमें 35 यूनिट रक्त जरूरतमंदो के लिए संरक्षित हुए। क्लब के अध्यक्ष अमलेन्दु सिन्हा ने क्लब के सभी पदाधिकारीओं को सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी एवं मेले में आए लोगों व सभी स्पॉन्सर का हार्दिक स्वागत-अभिवादन किया।सचिव सलिल विश्वास ने क्लब के सभी सदस्य एव सदस्याओ तथा कार्यकर्ताओं का पोष पार्बन का सफल आयोजन के लिए हृदय से धन्यवाद दिया।
धनबाद लिंडसे क्लब के तीन दिवसीय पौष पार्बन मेला का हुआ सफल समापन



