Close

धनबाद की एडवोकेट रूनी सिंह ने जीता मिसेस रांची 2025 का ख़िताब, बढ़ाया धनबाद का मान,जयपुर के ज़ी स्टूडियो में होने वाले राष्ट्रीय प्रतियोगिता में करेंगी झारखंड का प्रतिनिधित्व

Newsfast Sabsefast24

Oplus_16908288

धनबाद : धनबाद की बेटी रूनी सिंह ने प्रतिष्ठित फॉरएवर प्रतियोगिता में बहुत शानदार परफॉर्मेंस प्रस्तुत कर के मिसेज रांची 2025 का खिताब जीतकर धनबाद तथा पूरे झारखंड का गौरव बढ़ाया है। यह धनबाद के लिए अत्यंत सम्मान की बात है कि एक छोटे शहर से निकलकर रूनी सिंह ने अपनी मेहनत, प्रतिभा और दृढ़संकल्प के दम पर बड़े मंच पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।
न्यूज़ फास्ट से बात करते हुए उन्होंने बताया कि यह आयोजन फॉरएवर स्टार इंडिया द्वारा भारत के विभिन्न शहरों में आयोजित प्रतियोगिताओं के अंतर्गत हुआ। रूनी सिंह धनबाद सिविल कोर्ट की अधिवक्ता हैं और वर्तमान में रांची हाई कोर्ट में प्रैक्टिस कर रही हैं। उन्होंने अपनी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि का श्रेय फॉरएवर स्टार इंडिया के संस्थापक एवं सीइओ राजेश अग्रवाल तथा डायरेक्टर जया चौहान को दिया है। उन्हें झारखंड से टॉप 2 में चयनित किया गया है और वे अब राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। इस कार्यक्रम का आयोजन जयपुर के ज़ी स्टूडियो में किया जा रहा है।
रूनी सिंह की यह उपलब्धि न केवल झारखंड की महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि छोटे शहरों की प्रतिभाएं भी बड़े मंचों पर अपनी छाप छोड़ सकती हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Leave a comment
error: Content is protected !!
scroll to top