Close

किड्स केयर में अंग्रेजी कहानी सुनाओ प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया जलवा

Newsfast Sabsefast24

धनबाद : आशादीप फाउंडेशन द्वारा संचालित विद्यालय किड्स केयर में तय तयअंग्रेजी कहानी सुनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने कई कहानियों को सुनाया। कार्यक्रम के आरंभ में प्राचार्य दिलीप कुमार वर्मा ने कहा कि कहानियाँ हमेशा हमारी कल्पनाशक्ति को पंख देती हैं और हमें भौतिक दुनिया की सीमाओं से परे ले जाती हैं। वहीं प्रतियोगिताएँ बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने का एक उत्कृष्ट माध्यम होती हैं। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष की वार्षिक गतिविधि कैलेंडर के अनुसार सीनियर केजी से वर्ग सप्तम तक के छात्रों के लिए कहानी-वाचन प्रतियोगिता का आयोजन किया किया।
बच्चों ने ‘निरंतरता की शक्ति’, ‘ईमानदारी सबसे बड़ी नीति है’, ‘लालची कुत्ता’,’हार मत मानो’, ‘एकता में बल है’,’प्यासा कौवा’, ‘वह लोमड़ी जिसने नायक बनना सीखा’
जैसी कई प्रेरणादायक कहानियाँ सुनाईं।
अधिकांश कहानियाँ किसी-न-किसी नैतिक संदेश के साथ प्रस्तुत की गईं। हमारे छात्रों ने अपनी वाक्-कला और प्रस्तुति कौशल को बेहतरीन तरीके से प्रस्तुत करने का प्रयास किया।
फाइनल राउंड में छात्रों को कक्षा अनुसार 7 समूहों में विभाजित किया गया था:
*प्रतियोगिता के विजेता* 🏆🏆
सीनियर केजी के विजेता : अरहम अकबर कहानी: प्यासा कौवा।
प्रथम वर्ग के विजेता : आरुषि सिन्हा कहानी : ईमानदारी सबसे बड़ी नीति है। द्वितीय वर्ग की विजेता : अनन्या आनंद, कहानी: किसान और जादुई मुर्गी’ तृतीय वर्ग के विजेता : विराज मिश्रा, कहानी: ईमानदार बनना सीखा लोमड़ी ने’ चतुर्थ वर्ग के विजेता: आविक कुमार पांडे, कहानी: सबके प्रति अच्छा बनो’ पंचम वर्ग के विजेता : सूर्यदीप सरकार ,कहानी : ‘निरंतरता की शक्ति’
षष्ठम् व सप्तम के विजेता : राफिया अंजुम , कहानी : हार मत मानो।
हमारी वाइस प्रिंसिपल मिस शिओली सरकार ने प्रतियोगिता के दौरान लगातार मार्गदर्शन दिया, और तबस्सुम मैम ने सभी कक्षाओं के प्रत्येक राउंड को सफलतापूर्वक संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कक्षा चयन के पहले चरण से लेकर आज के फाइनल तक सहयोग के लिए सभी शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Leave a comment
error: Content is protected !!
scroll to top