धनबाद : मंगलवार को जिले के झरिया थाना क्षेत्र कतरास मोड़ में दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधियों द्वारा एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. हत्या के तार बिहार के छपरा जिला से जुड़ा है. सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने इसका खुलासा करते हुए कहा कि वह छपरा में दर्ज एक हत्या के मामले का आरोपी है. झरिया में वह छिपकर रह रहा था.
मृतक का छपरा से है कनेक्शन
सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि अपराधियों द्वारा जिस युवक को गोली मारी गई है, उसका नाम प्रेम यादव है. जिसका बिहार के छपरा से कनेक्शन है. छपरा जिले में हुई हत्या के मामले का आरोपी मृतक प्रेम आरोपी था. लगभग एक महीने से झरिया में छिपकर रह रहा था.
मामले की जानकारी देते हुए सिटी एसपी ने बताया कि
झरिया थाना क्षेत्र में मंगलवार को अज्ञात अपराधियों द्वारा एक युवक की गोली मारकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था. मृतक की पहचान प्रेम यादव (पिता– सुनील राय) सा. फुलवरिया, थाना मकेर, जिला सारण (छपरा) बिहार निवासी के रूप में हुई है. सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची झरिया पुलिस ने प्रेम को इलाज के लिए अस्पताल लेकर गई. जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई.
दो लोगों की हत्या का आरोपी था मृतक
इस मामले में पुलिस की प्रारंभिक जांच में बड़ा खुलासा हुआ है. मृतक प्रेम यादव छपरा जिले के भेल्दी थाना कांड संख्या 258/2025 में पिछले 2 अक्टूबर को सूरज पांडेय और राहुल पांडेय की हत्या के मामले में वांछित था. प्रेम यादव लगभग एक महीने से झरिया में छिपकर रह रहा था, ताकि पुलिस की गिरफ्त से बच सके.
पुलिस को ऐसे भी संकेत मिले हैं कि यह हत्या गैंगवार का परिणाम हो सकती है. चूंकि मृतक स्वयं एक गंभीर आपराधिक मामले में आरोपी था. इसलिए संभव है कि पुरानी रंजिश की वजह से इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया हो. झरिया पुलिस ने कांड दर्ज कर अनुसंधान तेज कर दिया है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई जारी है.
झरिया गोलीकांड का मृतक निकला डबल मर्डर का आरोपी, छपरा में की थी हत्या, कहीं यह हत्या गैंगवार का परिणाम तो नहीं



