Close

तेतुलमारी में कोयले के अवैध खनन से महिलाओं में आक्रोश,थाना के समक्ष किया प्रदर्शन

Newsfast Sabsefast24

धनबाद : कतरास के तेतुलमारी थाना अंतर्गत कोयला के अवैध धंधाबाजो के द्वारा बंद पड़ी परियोजना की मुहाना खोलकर कोयले का उत्खनन के विरोध में तेतुलमारी के एनटीसी चार नंबर कालोनी के महिलाओं ने तेतुलमारी थाना के पास विरोध प्रदर्शन किया। उसके बाद पुलिस को हस्ताक्षर युक्त पत्र देकर कार्रवाई की मांग किया।महिलाओं ने कहा कि हमलोगों के आवास भूमिगत खदान के बगल मे है। अवैध धंधाबाजो ने शुक्रवार की रात बंद खदान का मुहाना खोलकर अवैध उत्खनन करने का प्रयास किया। जिसके बाद हमलोगों ने इसका विरोध किया तब वे लोग भाग निकले। ग्रामीणों ने बताया कि मुहाना खोलने से गैस निकलने लगा इसके बाद लोगों को रहना मुश्किल हो गया। बताते चलें की कुछ दिन पूर्व ही तेतूलमारी कोलियरी के मैंगनीज घर के पास कोयला के अवैध धंधाबाजो के द्वारा मुहान खोलकर कोयला निकाला जा रहा था. जिसके बाद एक जन प्रतिनिधि के वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने उसे बंद करवाया था. इसके बाद भी अवैध तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रहा है तस्कर बंद परियोजना से मुहान खोलकर बड़े पैमाने पर कोयले को थाना क्षेत्र के कई अवैध भंडारण स्थल पर भेजा जा रहा है. सूत्रों के अनुसार इस अवैध कारोबार में स्थानीय धंधेबाजो के साथ कुछ सफेदपोश लोगों की भी संलिप्त है. तेतुलमारी के नायकडीह, तिलाटांड, पांडेडीह, बेलदरिया एवं तेतुलियाटांड के गांडुवा में बंद भट्टे में कोयला का डिपो खुलेआम संचालित है बड़े पैमाने पर भंडारण किया जाता है और रात को चार पहिया वाहन और दिन में मोटरसाइकिल से कोयला की धुलाई आम बात है. भंडारण स्थल से रात में ट्रक से गोविंदपुर एवं अन्य जगहों पर भेजा जा रहा है. ग्रामीणों के द्वारा विरोध किए जाने पर धंधेबाजो के द्वारा अब तरह-तरह के धमकी दिया जा रहा है। वही ग्रामीणों ने प्रशासन से पहले भंडारण स्थल पर ठोस कार्रवाई करने की मांग की है. यदि पुलिस व बीसीसीएल प्रबंधन उसपर रोक नहीं लगाया तो हम लोग सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। आंदोलन में पिंकी देवी, रीना देवी, रीता देवी, अनिता देवी, रेणु देवी, कमला देवी, सुमित्रा देवी, सुषमा देवी, रेखा देवी, रंजू देवी, मंजू देवी आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Leave a comment
error: Content is protected !!
scroll to top