बोकारो : बोकारो के दूंदीबाग में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू किया गया है. प्रशासन और बीएसएल की टीम ने संयुक्त कार्रवाई शुरू की । बोकारो डीसी अजय नाथ ने जिला में योगदान देते ही यह कहा था कि बोकारो से जल्द उड़ान सेवा आरंभ करना उनकी प्राथमिकता है. उसी के मद्देनजर एयरपोर्ट बाउंड्री के बगल में अवैध कब्जा कर बनाए गए बूचड़खानों को प्रशासन की टीम ने शनिवार को हटाने का काम शुरू किया.बोकारो एयरपोर्ट के बाउंड्री के पास अतिक्रमण को आज बोकारो स्टील के टाउन एडमिनिस्ट्रेशन विभाग के द्वारा हटाने का काम शुरू किया गया है. उड़ान सेवा शुरू करने में अतिक्रमण और अवैध बूचड़खाने बाधक बन रहे थे. इस कारण डीजीसीए के द्वारा लाइसेंस निर्गत नहीं किया जा रहा था. जिसके कारण उड़ान सेवा शुरू करने में विलंब हो रही है.
बोकारो में एयरपोर्ट चालू करने की कवायद तेज, दूंदीबाग इलाके में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान



