Close

रफ्तार घटाओ सुरक्षा बढ़ाओ। परिवहन विभाग ने चालकों को किया जागरूक

Newsfast Sabsefast24

*धनबाद :* धनबाद के डीटीओ दिवाकर सी द्विवेदी के निर्देश पर सोमवार को परिवहन विभाग ने ओवर स्पीडिंग जागरूकता सप्ताह की शुरुआत की. अभियान के पहले दिन शहर के सिटी सेंटर चौक के पास चारपहिया, दोपहिया, ऑटो व टोटो चालकों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें वहन चालकों को तेज गति से वाहन चलाने के खतरों के बारे में बताया गया. उन्हें समझाया गया कि ओवर स्पीडिंग सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण है. इससे हर साल कई लोगों की जान जाती है. वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करने, सामने वाले वाहन से उचित दूरी बनाए रखने और गति सीमा का पालन करने की अपील की गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Leave a comment
error: Content is protected !!
scroll to top