Close

कलयुग में झूठ से बड़ा कोई पाप नहीं : रामानुजाचार्य विक्रमाचार्यजी महाराज

Newsfast Sabsefast24

शास्त्री नगर जमुआटांड में आयोजित सप्ताह व्यापी संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के दुसरे दिन सोमवार को प्रवचन करते हुए रामानुजाचार्य विक्रमाचार्यजी महाराज ने कहा कि कलयुग में झूठ से बड़ा कोई पाप नहीं है . उन्होंने कहा कि आज मनुष्य सत्य के मार्ग से भटकता जा रहा है, जबकि सत्य ही धर्म, आस्था और मुक्ति का आधार है। महाराजश्री ने कहा कि भागवत कथा का श्रवण ही कलयुग में मोक्ष का सुलभ मार्ग है। कथा सुनने से मनुष्य के भीतर दिव्यता का संचार होता है और जीवन में धर्म के प्रति आस्था जागृत होती है।
उन्होंने आगे कहा कि जिस घर में कथा होती है, वहाँ सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को समय निकालकर भगवान की कथा सुननी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Leave a comment
error: Content is protected !!
scroll to top