*धनबाद :* तेतुलमारी थाना क्षेत्र के आजाद चौक के पास एक गंभीर सड़क दुर्घटना हुई। इस दुर्घटना में केन्दुआ-गंसाडीह के निवासी गणेश राय गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनकी हालत इतनी गंभीर थी कि दुर्घटना में उनकी आँतें पेट से बाहर आ गईं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि दुर्घटना बहुत ही भयानक थी और गणेश राय को बहुत गंभीर चोटें आई हैं। जिन्हें Snmmch भेजा गया है,घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
तेतुलमारी में हुई सड़क दुर्घटना में अधेड़ गंभीर रूप से घायल
